विदेश

Fire on Plane: अमेरिका में बड़ा हादसा टला! FedEx के विमान में पक्षी टकराने से लगी आग, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग (Watch Video)

अमेरिका में लगातार प्लेन क्रेश की घटनाएं बढ़ रही है. अब एक बार फिर फेडएक्स प्लेन में उड़ते हुए आग लग गई. जिसके कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी.

Fire on Plane: अमेरिका में बड़ा हादसा टला! FedEx के विमान में पक्षी टकराने से लगी आग, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग (Watch Video)
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

Fire on Plane: अमेरिका में लगातार प्लेन क्रेश की घटनाएं बढ़ रही है. अब एक बार फिर फेडएक्स प्लेन में उड़ते हुए आग लग गई. जिसके कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. गनीमत है की एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. इसमें किसी की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि फेडएक्स विमान ने शनिवार को नेवार्क एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग की.

इसकी वजह विमान से पक्षी के टकराने के बाद इंजन में लगी आग को बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें देख सकते है कि उड़ते हुए ही प्लेन में आग लगी थी.ये भी पढ़े:United Airlines Flight: ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर बड़ा हादस टला, टेकऑफ के दौरान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए; VIDEO

प्लेन में लगी आग

उड़ते समय लगी प्लेन में लगी आग

जानकारी के मुताबिक़ शनिवार को सुबह 8 बजे भारतीय समय के अनुसार दाहिने इंजन से आग की लपटें निकलने के बाद बोइंग 767-3S2F वापस टरमैक की ओर जा रहा है. विमान के उतरते ही दो पोर्ट अथॉरिटी फायर ट्रक उसके पास पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. बाद में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने बताया कि उसने घटना की जांच शुरू कर दी है.

गनीमत है कोई हताहत नहीं

इस घटना के बाद सभी के होश उड़ गए. जानकारी के मुताबिक़ इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि सावधानी के तौर पर एयर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. इसके कुछ समय के बाद फिर से शुरू किया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).