एजेंसी न्यूज

America: रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल हग टी क्लेमेंट्स ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है.

America: रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

अमेरिका, 14 मई : प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल हग टी क्लेमेंट्स (Colonel Hug T. Clements) ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि कई बंदूकों का इस्तेमाल किया गया. यह घटना दो समूहों के बीच पहले से चल रहे विवाद का नतीजा है, इन समूहों के बारे में अधिकारी जानते थे.

क्लेमेंट्स ने बताया कि पहले एक घर को निशाना बनाकर वाहन से गोली चलायी गयी, इसके बाद घर में मौजूद व्यक्ति या लोगों ने जवाबी गोलीबारी की. घटना दक्षिण पूर्वी इलाके वाशिंगटन पार्क में हुई. यह भी पढ़ें : America: भारत को 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे: पेंटागन

मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. क्लेमेंट्स ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है. जांच अधिकारी अस्पताल में पीड़ितों से पूछताछ कर रहे है. पीड़ितों की उम्र 19 और 25 साल के बीच है. उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).