Hindenburg vs Block Inc: हिंडनबर्ग का एक और धमाका! अब इस कारोबारी पर फोड़ा आरोपों का बम, 20 फिसदी शेयर धड़ाम

ब्लॉक इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. अमेरिकी बाजार तहलका मच गया है, कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक टूट गए हैं. सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने Block इंक की स्थापना साल 2009 में की थी.

Hindenburg Research vs Block inc (Photo Credit : Twitter)

Hindenburg target Block Accuses Jack Dorsey-Backed Fintech ‘Block Inc’ Of Fraud: अडानी ग्रुप के बाद अब हिंडनबर्ग रिसर्च ने टेक्नोलॉजी फर्म ब्लॉक इंक (Block Inc) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जैक डॉर्सी (Jack Dorsey's) की अगुवाई वाले ब्लॉक इंक ने फेक तरीके से अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ा दिया और अपनी ग्राहक अधिग्रहण लागत को कम कर दिया.

इस खबर के बाद ब्लॉक इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. अमेरिकी बाजार तहलका मच गया है, कंपनी के शेयर 20 फीसदी तक टूट गए हैं. सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने Block इंक की स्थापना साल 2009 में की थी. यह कंपनी टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है. Hindenburg Report on Adani Group: सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई, जांच के लिए केंद्र ने कमेटी बनाने पर दी सहमति

हिंडनबर्ग ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक नोट में कहा, "हमारी 2 साल की जांच से नतीजा निकाला है कि ब्लॉक ने व्यवस्थित रूप से डेमोग्राफिक्स का लाभ उठाया है जो अनुचित है. यह कंपनी निवेशकों को गुमराह करती रही है और तथ्यों के साथ भी खिलवाड़ किया है. कंपनी के कैश ऐप के प्रोग्राम में कई कमियां हैं." ब्लॉक इंक 44 बिलियन डॉलर मार्केट कैप की कंपनी है.

आपको बता दें कि जनवरी में आई ह‍िंडेनबर्ग र‍िसर्च की र‍िपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी ग‍िरावट देखी गई थी. स‍ितंबर 2022 में 150 ब‍िल‍ियन डॉलर से अध‍िक की संपत्‍त‍ि के माल‍िक गौतम अडानी जनवरी में ग‍िरकर 53 ब‍िलियन डॉलर पर आ गए थे. अडानी दुन‍ियाभर के अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट में टॉप 35 से भी बाहर हो गए थे और उनके अडानी ग्रुप को भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ा. प‍िछले कुछ द‍िन गौतम अडानी की स्‍थ‍ित‍ि में सुधार हो रहा है और वह अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट में 11वें नंबर पर आ गए हैं

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड