Afghanistan: तालिबान सरकार गठन के लिए तैयार, चीन, पाकिस्तान, रूस सहित सहित इन देशों को आमंत्रण

अफगानिस्तान में सरकार का गठन अंतिम चरण में है और तालिबान ने पाकिस्तान, तुर्की, कतर, रूस, चीन और ईरान को समारोह में आमंत्रित किया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोमवार को काबुल में कहा कि "युद्ध समाप्त हो गया है और उन्हें एक स्थिर अफगानिस्तान की उम्मीद है."

तालिबान नेता (Photo Credits ANI)

काबुल: तालिबान (Taliban) अफगानिस्तान (Afghanistan) में अपनी सरकार बनाने के अंतिम चरण में हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि पंजशीर अब तालिबान लड़ाकों के नियंत्रण में है. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पंजशीर घाटी पर "पूरी तरह से कब्जा" कर लिया है. तालिबान विरोधी लड़ाकों का नेतृत्व पूर्व उपराष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह एवं तालिबान विरोधी अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने किया था. Afghanistan: तालिबानी आतंकियों ने गर्भवती महिला पुलिस अफसर की रिश्तेदारों के सामने गोली मारकर हत्या की.

मसूद के बेटे अहमद ने रविवार को एक बयान में हाल के दिनों में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया था. उन्होंने कहा था कि उसकी सेना अपने हथियार डालने को तैयार है, अगर तालिबान अपने हमले रोकने को सहमत हो जाए.

न्यूज एजेंसी PTI भाषा ने बताया कि इलाके में मौजूद चश्मदीदों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि हजारों तालिबान लड़ाकों ने रातों-रात पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा कर लिया.

सूत्रों ने कहा है कि अफगानिस्तान में सरकार का गठन अंतिम चरण में है और तालिबान ने पाकिस्तान, तुर्की, कतर, रूस, चीन और ईरान को समारोह में आमंत्रित किया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोमवार को काबुल में कहा कि "युद्ध समाप्त हो गया है और उन्हें एक स्थिर अफगानिस्तान की उम्मीद है." उन्होंने कहा कि "जो कोई भी हथियार उठाता है, वह लोगों और देश का दुश्मन है."

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान में पंजशीर के निवासियों को आश्वासन दिया कि वे सुरक्षित रहेंगे, जबकि तालिबान के वहां पहुंचने से पहले कई परिवार पहाड़ों में भाग गए थे.

मुजाहिद ने कहा, "हम पंजशीर के माननीय निवासियों को आश्वासन देते हैं कि उनके साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, सभी हमारे भाई हैं और हम सभी को देश की सेवा तथा समान हितों के लिए काम करेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\