लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में सोने की खदान धंसने से 50 की मौत
अफ्रीकी देश कांगो में एक सोने की खान धंसने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय एनजीओ ने यह जानकारी दी है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इनिशिएटिव ऑफ सपोर्ट एंड सोशल सुपरविजन ऑफ वूमेन की अध्यक्ष एमिलियेन इटोंगा ने कहा कि शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कामितुगा के पास स्थित साइट दोपहर करीब 3 बजे ढह गई.
किंशासा, 12 सितंबर : अफ्रीकी देश कांगो में एक सोने की खान धंसने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय एनजीओ ने यह जानकारी दी है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इनिशिएटिव ऑफ सपोर्ट एंड सोशल सुपरविजन ऑफ वूमेन की अध्यक्ष एमिलियेन इटोंगा ने कहा कि शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कामितुगा के पास स्थित साइट दोपहर करीब 3 बजे ढह गई.
बीबीसी ने बताया कि देश के इस अनौपचारिक खनन क्षेत्र में ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि इन जगहों पर सुरक्षा के मानक सही नहीं है.
इससे पहले पिछले अक्टूबर में पूर्वी शहर केम्पेन में सोने की एक अवैध खदान धसकने से 21 लोग मारे गए थे. वहीं जून 2019 में लुआलाबा प्रांत में तांबे और कोबाल्ट की खदान धंसने से दर्जनों मजदूर मारे गए थे.
संबंधित खबरें
New Zealand vs South Africa T20I Series 2026 Live Telecast and Streaming in India: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, यहां जानें पूरी डिटेल
New Zealand vs South Africa T20I Series 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
New Zealand vs South Africa T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
\