अमेरिका में कोरोनावायरस से हाहाकार, कोविड-19 के 5 लाख 50 हजार मामले

अमेरिका(America) में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 5 लाख 50 हजार तक हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने इस बात की जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: AFP)

न्यूयॉर्क: अमेरिका(America) में कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 5 लाख 50 हजार तक हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (John Hopkins University) के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीएसएसई द्वारा जारी किए नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, "अमेरिका में स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 बजे (2130 जीएमटी) तक कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5,50,016 हो गई है, जबकि 21,733 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है."

महामारी के चलते सबसे अधिक प्रभावित हुए अकेले न्यूयॉर्क राज्य में 9,385 मौतों सहित कुल एक लाख 89 हजार 20 मामले देखने को मिले हैं. वहीं न्यू जर्सी में 61,850 मामले और 2,350 मौतें हुईं हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, मैसाचुसेट्स, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और लुइसियाना में कोरोनावायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े

\