विदेश

Two bus accidents in Pakistan: पाकिस्तान में दो बस दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत

पाकिस्तान में दो बस दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत इस्लामाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस). पाकिस्तान में रविवार को दो बस दुर्घटनाओं में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. इनमें 12 तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो ईरान जा रहे थे.

Two bus accidents in Pakistan: पाकिस्तान में दो बस दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत
Road Accident (img: File photo)

Pakistan: पाकिस्तान में दो बस दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत इस्लामाबाद, 25 अगस्त ). पाकिस्तान में रविवार को दो बस दुर्घटनाओं में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. इनमें 12 तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो ईरान जा रहे थे.पहली घटना में पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बीच सीमा के पास हुई.यहां एक बस खड्ड में गिर गई.इसमें 29 लोगों की मौत हो गई.बता दें कि यह बस कहुटा से रावलपिंडी जा रही थी.वह रावलकोट क्षेत्र में सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी.महिलाओं और बच्चों सहित पीड़ितों को रावलकोट के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया.इस बीच लोगों को मलबे से निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.''

राष्ट्रपति जरदारी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "कहूटा में बस के खाई में गिरने की घटना में 29 लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं. अल्लाह इस घटना में मारे गए लोगों को शांति दे और उनके प्रियजनों को धैर्य प्रदान करे." एक अन्य घटना में बलूचिस्तान में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस के खड्डे में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए.यह भी पढे : Pakistan Bus Accidents: पाकिस्तान में दो अलग-अलग बस हादसों में 37 की मौत, बलूचिस्तान में 11 लोगों ने तोड़ा दम

तीर्थयात्री पंजाब प्रांत से ईरान जा रहे थे, लेकिन उन्हें लासबेला जिले में रोक दिया गया.हालांकि बाद में ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया.इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.पिछले सप्ताह भी इसी तरह की एक बड़ी घटना सामने आई थी.ईरान के यज्द शहर में इराक जा रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी.इसमें 28 पाकिस्तानी मारे गए और 23 अन्य घायल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).