पाकिस्तान में साल के अंत तक 4 और पोलियो के मामले दर्ज, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 119

पाकिस्तान में चार और पोलियो के मामले दर्ज किए गए हैं. सिंध और खैबर पख्तूनख्वा दोनों जगहों से इस बीमारी के दो-दो मामले सामने आए हैं, और इसके साथ ही इस साल पोलियो के मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है. दुनिया में केवल दो देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं.

पोलियो/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) में चार और पोलियो (Polio) के मामले दर्ज किए गए हैं. सिंध और खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) दोनों जगहों से इस बीमारी के दो-दो मामले सामने आए हैं, और इसके साथ ही इस साल पोलियो के मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है. डॉन न्यूज के मुताबिक, इस्लामाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सिंध में सुक्कुर और टंडो अल्लायार जिलों से और खैबर पख्तूनख्वा में टैंक और बन्नू जिलों से पोलियो के नए मामले सामने आए हैं.

पोलियो के लिए नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) के समन्वयक राणा सफदर ने कहा कि 2019 में पूरे साल पोलियो वायरस फैलने के कई कारण हैं. उन्होंने डॉन न्यूज को बताया, "नियमित टीकाकरण कवरेज में सुधार के प्रयासों के साथ फरवरी और अप्रैल 2020 में दो फॉलोअप राष्ट्रीय अभियानों की योजना बनाई गई है, हालांकि, सभी स्तरों पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में दो और बच्चों में पाए गए पोलियो लक्षण, अब तक 72 लोग हुए बीमारी का शिकार

2018 के 12 मामलों और 2017 के सिर्फ आठ मामलों के मुकाबले इस साल पोलियो के 119 मामले सामने आए हैं. इस साल के प्रांतीय आंकड़ों से पता चलता है कि खैबर पख्तूनख्वा से 83 मामले, सिंध से 21, बलूचिस्तान से नौ और पंजाब से छह मामले सामने आए हैं. दुनिया में केवल दो देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Operation Deep Manifest: नासिक में 362 मीट्रिक टन पाकिस्तानी छुआरा जब्त; UAE के रास्ते भारत भेजने की रची थी साजिश, DRI की बड़ी कार्रवाई

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड