Coronavirus Cases Update: रूस में कोरोना के 24 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि, कुल आंकड़ा 3.54 लाख के पार
रूस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,092 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 3,544,623 तक पहुंच गया है. अब तक 2,936,991 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 27,311 रिकवरी बीते दिनों हुई है.
मॉस्को, 17 जनवरी : रूस (Russia) में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,092 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 3,544,623 तक पहुंच गया है. शनिवार को यहां के कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने इसकी जानकारी दी है.
सेंटर के दिए एक बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान यहां 590 मरीजों की जानें गई हैं, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या 65,085 हो गई है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनिया में COVID-19 मामलों की संख्या हुई 9.44 करोड़, 20 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
बयान के मुताबिक, अब तक 2,936,991 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 27,311 रिकवरी बीते दिनों हुई है. रूस के मॉस्को पर कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है. यहां नए मामलों की संख्या 4,674 है, जिसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 887,636 हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

