एजेंसी न्यूज

साल 2000 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद बने थे विश्व शतरंज चैंपियन, जानें 24 दिसंबर का इतिहास

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar) के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अभी सात दिन शेष हैं.

साल 2000 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद बने थे विश्व शतरंज चैंपियन, जानें 24 दिसंबर का इतिहास
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर : ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar) के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अभी सात दिन शेष हैं. शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध इस तारीख से हैं.

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन.

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर.

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म.

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की.

1959: जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म.

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था. यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था. यह भी पढ़ें : भारतीय रेलवे 12 मई से शुरू करेगा अपनी सेवाएं, नई दिल्ली से इन जगहों के लिए चलेंगी 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें, सिर्फ irctc.co.in से की जा सकेगी बुकिंग

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन.

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला.

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार निधन.

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने.

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | दिल्ली में छाया घना कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

2005 : यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया.

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).