लीबिया: त्रिपोली के पास हुए संघर्ष में 21 की हुई मौत, 27 लोग हुए घायल
लीबिया की संयुक्त राष्ट्र (United Nations) समर्थित सरकार का कहना है कि राजधानी त्रिपोली के पास हुए संघर्ष में 21 लोग मारे गए है जबकि 27 अन्य घायल हुए हैं....
त्रिपोली: लीबिया की संयुक्त राष्ट्र (United Nations) समर्थित सरकार का कहना है कि राजधानी त्रिपोली के पास हुए संघर्ष में 21 लोग मारे गए है जबकि 27 अन्य घायल हुए हैं. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने दो घंटे के लिए युद्ध विराम की अपील की ताकि घायलों और हताहतों को बाहर निकाला जा सके लेकिन संघर्ष जारी रहा. बीबीसी के मुताबिक, त्रिपोली को अपने कब्जे में लेने के मकसद से जनरल खलीफा हफ्तार (Khalifa Haftar) की अगुवाई में विद्रोही सेनाएं पूर्व से आगे बढ़ी हैं.
प्रधानमंत्री फायेज अल-सेराज ने उनपर तख्तापलट का प्रयास करने का आरोप लगाया है और कहा है कि कि विद्रोहियों को सुरक्षा बलों का सामना करना होगा. शनिवार को मारे गए लोगों में रेड क्रीसेंट का डॉक्टर भी शामिल है. जनरल हफ्तार की सेना ने कहा कि उन्होंने 14 लड़ाके खो दिए हैं.
यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए जांच प्रमुख निकोलस कौमजियान को नियुक्त किया
बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों ने लीबिया से वहां से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है. लंबे समय तक लीबिया पर शासन करने वाले शासक मुअम्मर गद्दाफी के 2011 में सत्ता से बेदखल होने और मारे जाने के बाद से लीबिया में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

