विदेश

हवाना में आई बवंडर ने आम जन-जीवन को किया अस्त-व्यस्त, लगभग 10 हजार लोगों को छोड़ना पड़ा घर

क्यूबा (Cuba) की राजधानी हवाना में बवंडर के कारण करीब 9,920 निवासियों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है. हवाना में 10 दिन पहले बवंडर ने दस्तक दी थी, जिसमें छह लोग मारे गए, 195 लोग घायल और 4,800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.

हवाना में आई बवंडर ने आम जन-जीवन को किया अस्त-व्यस्त, लगभग 10 हजार लोगों को छोड़ना पड़ा घर
हवाना में बवंडर (Photo Credit- IANS)

हवाना: क्यूबा (Cuba) की राजधानी हवाना में बवंडर (Whirlwind) के कारण करीब 9,920 निवासियों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है. हवाना में 10 दिन पहले बवंडर ने दस्तक दी थी, जिसमें छह लोग मारे गए, 195 लोग घायल और 4,800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. राष्ट्रपति मिगेल डियास-कानेल (Miguel Díaz-Canel) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में बताया गया कि अधिकांश विस्थापित लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रह रहे हैं.

राजधानी के डाइज डी ऑक्टुबरे, रेगला, गुआनाबाकौआ, हबाना डेल एस्टे और सैन मिगुएल डेल प्रैडॉन इलाकों में बवंडर से पहले 1,238 घरों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान था लेकिन अब यह नुकसान बढ़कर चार गुना हो गया है.

यह भी पढ़ें: क्यूबा में आया विनाशकारी तूफान, दुर्घटना में 6 की मौत और 200 घायल

क्यूबा में पहले से ही आवासों की कमी की समस्या थी जो अब और बढ़ गई है. राष्ट्रपति ने मंत्रियों से ऐसी इमारतों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के लिए कहा जिन्हें कम नुकसान पहुंचा है. वित्त मंत्री मीएसी बोलानोस ने कहा कि सरकार उन प्रभावित परिवारों को निर्माण सामग्री आधे दामों पर बेच रही है.

जो बवंडर के बाद स्थापित किए गए सहायता केंद्र पर पंजीकृत हैं. हवाना में 27 जनवरी की रात को बवंडर आया था जिसके साथ पांच पूर्वी जिलों में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से हवाएं चली थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).