टेक

Xiaomi ने ऑटोमोबाइल के लिए कोर कम्युनिकेशन चिपमेकर में किया निवेश

चीनी टेक दिग्गज श्याओमी ने मोटरकॉम नामक ऑटोमोबाइल के लिए एक कोर कम्युनिकेशन चिपमेकर में निवेश किया है. गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी ने हुबेई यांग्त्जी रिवर इंडस्ट्रियल फंड के माध्यम से मोटरकोम में निवेश किया है.

Xiaomi ने ऑटोमोबाइल के लिए कोर कम्युनिकेशन चिपमेकर में किया निवेश
शाओमी (Photo Credits: Twitter)

बीजिंग, 1 सितम्बर : चीनी टेक दिग्गज श्याओमी (Xiaomi) ने मोटरकॉम नामक ऑटोमोबाइल के लिए एक कोर कम्युनिकेशन चिपमेकर में निवेश किया है. गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी ने हुबेई यांग्त्जी रिवर इंडस्ट्रियल फंड के माध्यम से मोटरकोम में निवेश किया है. फिलहाल निवेश के सौदे में किसी शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है.

मोटरकोम के व्यापार क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकास, औद्योगिक स्वचालन, ऑटोमोबाइल, परामर्श और अन्य तकनीकी सेवाएं भी शामिल हैं. शाओमी ऑटोमोटिव उद्योग से संबंधित विभिन्न कंपनियों और प्रौद्योगिकियों में सक्रिय रूप से निवेश कर रहा है. हाल ही में शाओमी ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीकों के विकास में विशेषज्ञता वाले स्टार्टअप डीपमोशन के 100 प्रतिशत शेयर खरीदे हैं. इस सौदे में चीनी कंपनी को 77.4 मिलियन डॉलर का खर्च आया. यह भी पढ़ें : Tik-Tok News: टिकटॉक के मालिक बाइटडांस ने किया वीआर हेडसेट निर्माता पिको का अधिग्रहण

डीपमोशन ड्राइवर सहायता सॉफ्टवेयर विकसित करता है. इसके अलावा, हुआवेई, जो व्यापार लचीलापन बढ़ाने के लिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, 2021 में स्मार्ट कार प्रौद्योगिकियों में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी. कंपनी इस साल जो नया निवेश कर रही है, वह स्मार्ट वाहनों के लिए घटकों के निर्माण पर केंद्रित होगा, जिसमें सेल्फ-ड्राइविंग कारों के लिए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).