टेक

WhatsApp में आया नया अपडेट, अब ग्रुप में एक साथ जुड़ सकेंगे 512 मेंबर्स

WhatsApp लगतार यूजर्स के लिए अपने फीचर्स अपडेट करता है. एक बार फिर WhatsApp अपने यूजर्स को नया तोहफा दे रहा है. अब यूजर्स WhatsApp ग्रुप में एक बार में 512 पार्टिसिपेंट्स को ऐड कर सकते हैं.

WhatsApp में आया नया अपडेट, अब ग्रुप में एक साथ जुड़ सकेंगे 512 मेंबर्स
व्हाट्सएप (Photo Credits: WhatsApp)

WhatsApp लगतार यूजर्स के लिए अपने फीचर्स अपडेट करता है. एक बार फिर WhatsApp अपने यूजर्स को नया तोहफा दे रहा है. अब यूजर्स WhatsApp ग्रुप में एक बार में 512 पार्टिसिपेंट्स को ऐड कर सकते हैं. कंपनी लंबे समय से इस सुविधा पर काम कर रही थी और अब कंपनी ने इसे ऑफिशियल तौर पर रोलऑउट कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के साथ यूजर्स को किसी WhatsApp ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ने का विकल्प मिलने लगा है. बता दें कि मेटा ने इस फीचर की घोषणा पिछले महीने की थी. WhatsApp पर मैसेज भेजने के बाद भी कर पाएंगे एडिट, जल्द आने वाला है कमाल का फीचर.

WhatsApp के इस नए फीचर के तहत अब आप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ सकते हैं और एक साथ इतने लोगों के साथ चैट कर सकते हैं. व्हाट्सएप काफी समय से अपने इस फीचर को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा था. इससे पहले कंपनी केवल एक बार में 256 पार्टिसिपेंट्स ऐड करने देता था.

WhatsApp ने सभी यूजर्स के लिए ये नया अपडेट जारी कर दिया है. लेकिन, अभी कुछ ही यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं, आगे आने वाले दिनों में लगभग सभी यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे. इस नए ग्रुप अपडेट के साथ-साथ कंपनी कई अन्य आने फीचर्स पर भी काम कर रही है.

इससे पहले कंपनी मैसेज रिएक्शन के साथ कई फीचर्स रोलआउट कर चुकी है. इसके साथ ही WhatsApp अब एडिट फीचर्स पर भी काम कर रही है. इस फीचर के बाद आप मैसेज भेजने के बाद भी इसे एडिट कर पाएंगे. यूजर्स को इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).