टेक

WhatsApp ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया खास तोहफा, आया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक

बता दें कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स को इमोज़ी सेक्शन में स्टीकर्स टैब में जाकर आधिकारिक क्रिकेट स्टीकर्स पैक को डाउनलोड करना होगा.

WhatsApp ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया खास तोहफा, आया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली. व्हाट्सऐप ने क्रिकेट स्टिकर की घोषणा कर दी है। फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने लोगों में आईपीएल 2019 (IPL 2019) के उत्साह को देखते हुए अपने ऐप में क्रिकेट स्टीकर्स (Cricket Stickers) पैक देने की घोषणा की है. जिसका इस्तेमाल कर आप आईपीएल का जश्न मना सकते हैं. शुरुआत में व्हाट्सऐप ने आधिकारिक रूप से क्रिकेट स्टिकर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही जारी किया है. नया क्रिकेट स्टिकर जारी होने के बाद आप इसके व्हाट्सऐप में जोड़ सकते हैं. बता दें कि व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने पिछले साल स्टिकर फीचर को जोड़ा था, जिससे यूजर्स ज्याद बेहतर तरीके से अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस कर सकें.

बता दें कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स को इमोज़ी सेक्शन में स्टीकर्स टैब में जाकर आधिकारिक क्रिकेट स्टीकर्स पैक को डाउनलोड करना होगा। नए पैक को एक बार डाउनलोड करने के बाद अन्य स्टीकर्स की तरह आप अपने WhatsApp कॉन्टैक्ट के साथ इन्हें भी शेयर कर पाएंगे. यह भी पढ़े-WhatsApp यूज़र्स अब एक बार में भेज पाएंगे 30 ऑडियो फाइल्स, यह है तरीका

गौर करने वाली बात यह है कि क्रिकेट स्टीकर्स पैक सर्वर साइड से रोल आउट हो रहा है, ऐसे में नए स्टीकर पैक का अनुभव करने के लिए आपको व्हाट्सऐप (WhatsApp) एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 2.19.115 को डाउनलोड करना होगा.

WhatsApp आने वाले समय में क्रिकेट स्टीकर्स पैक को आईफोन यूज़र्स के लिए भी जारी कर सकती है. गौरतलब है कि स्टीकर्स को पिछले साल अक्टूबर में व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).