Mute a WhatsApp Chat Forever: व्हाट्सऐप का नया फीचर, अपडेट के साथ हमेशा के लिए Mute करें अनचाहे चैट
WhatsApp पर अभी तक म्यूट करने के तीन 8 Hours, 1 Week और 1 year ऑप्शन मिलते थे. लेकिन अब कंपनी ने 1 Year ऑप्शन की जगह Always Mute फीचर दिया है. इससे अब WhatsApp यूजर्स को बार-बार म्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
WhatsApp ने एक बड़े ही काम का फीचर जारी किया है. हम में से अधिकांश लोग कई सारे ग्रुप से जुड़े हुए होते हैं. इन ग्रुप पर रोजाना भारी संख्या में मैसेज आते हैं, जिनके नोटिफिकेशन हमें परेशान करते हैं. इस समस्या से निपटने में WhatsApp का नया फीचर आपकी मदद करेगा. WhatsApp के नए अपडेट में यूजर्स को ऑलवेज म्यूट का फीचर मिला है. इस फीचर के जरिए आप किसी को भी हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं. WhatsApp का ऑलवेज म्यूट फीचर ग्रुप और खास नंबर दोनों पर काम करेगा.
WhatsApp पर अभी तक म्यूट करने के तीन 8 Hours, 1 Week और 1 year ऑप्शन मिलते थे. लेकिन अब कंपनी ने 1 Year ऑप्शन की जगह Always Mute फीचर दिया है. इससे अब WhatsApp यूजर्स को बार-बार म्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यूजर्स किसी भी ग्रुप या फिर यूजर को हमेशा के लिए म्यूट कर पाएंगे. कंपनी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है. EPFO की WhatsApp Helpline सेवा शुरू, PF ग्राहक अब ऐसे उठा सकते हैं Provident Fund सुविधाओं का लाभ.
कमाल का है नया फीचर:
You can now mute a chat forever 🤫 pic.twitter.com/DlH7jAt6P8
— WhatsApp Inc. (@WhatsApp) October 23, 2020
म्यूट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले जिस ग्रुप या पर्सन को को म्यूट करना है उसे ओपन करें.
- अब आपको चैट के ऊपर की तरफ दाहिने साइड तीन डाटेड लाइन दिखेंगी, इस पर क्लिक करें.
- इस पर क्लिक करते ही Mute ऑप्शन दिकेगा, इस पर क्लिक करें.
- क्लिक करते ही तीन ऑप्शन 8 Hours, 1 Week और Always दिखेंगे.
- Always पर क्लिक करके Ok पर क्लिक करें. इसके बाद यह हमेशा के लिए म्यूट हो जाएगा.
WhatsApp पर किसी ग्रुप या किसी अन्य यूजर को म्यूट करना काफी आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले WhatsApp अपडेट करना होगा. Alwasy Mute फीचर एंड्राइड के साथ iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

