साउथ कोरिया में TikTok पर लगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना, 14 साल से कम उम्र के बच्चों के डेटा का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
लद्दाख के गलवान घाटी के पास भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुए झड़प के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर शॉर्ट विडियो मेकिंग प्लैटफॉर्म टिक टॉक (TikTok) को भारत में बैन कर दिया गया है. वहीं शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप टिक टॉक द्वारा 14 साल से कम उम्र के बच्चों का डेटा कलेक्ट कर दूसरे देश भेजने के आरोप में साउथ कोरिया में करीब 1.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है.
- Read in
- English
नई दिल्ली: लद्दाख के गलवान घाटी के पास भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुए झड़प के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर शॉर्ट विडियो मेकिंग प्लैटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) को भारत में बैन कर दिया गया है. वहीं शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप टिक टॉक द्वारा 14 साल से कम उम्र के बच्चों का डेटा कलेक्ट कर दूसरे देश भेजने के आरोप में साउथ कोरिया में करीब 1.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है.
यह जुर्माना द कोरिया कम्युनिकेशंस कमिशन (KCC) ने चाइनीज कंपनी टिकटॉक पर लगाया है. यह संस्था दरअसल कोरिया में टेलिकम्युनिकेशंस और डेटा से जुड़े सेक्टर्स में रेग्युलेटर का काम करता है. यही संस्था यूजर्स के डेटा से जुड़ी निगरानी की जिम्मेदारी का काम भी करती है. टिकटॉक पर यह बड़ा जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि कंपनी यूजर्स का प्राइवेट डेटा प्रटेक्ट नहीं रख पाई थी. यह भी पढ़े: भारत में TikTok सहित 59 चीनी एप्स पर लगा प्रतिबंध, निया शर्मा, कुशल टंडन और काम्या पंजाबी ने कही ये बात
खबरों के अनुसार 31 मई 2017 से 6 दिसंबर 2019 के बीच चाइल्ड डेटा (Child data) के कम से कम 6,0007 पीस कलेक्ट किए गए. इसके अलावा टिकटॉक ने यूजर्स को यह बात भी नहीं बताई कि उनका डेटा कलेक्ट करने के बाद दूसरे देशों तक भेजा जा रहा है. जांच में दूसरे देशों में बच्चों के डेटा भेजे जाने के बाद खुलासा होने के बाद चाइनीज के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

