सोनी ने नए फीचर से लैस शोर रहित हेडफोन लॉन्च किया
'डब्ल्यूएच-1000एक्सएम3' एडेप्टिव साउंड कंट्रोल जैसे फीचर से लैस है, जो उपयोगकर्ताओं की शारीरिक स्थिति और गतिविधियों को अपने आप पकड़ लेता है. हेडफोन में 'सेंस इंजन' लगा है, जो उपयोगकर्ताओं को संगीत का एक अलग स्पर्श देता है.
नई दिल्ली: सोनी इंडिया ने बुधवार को शोर रहित तकनीक से लैस हेडफोन 'डब्लूएच-1000एक्सएम3' लॉन्च किया, जिसकी कीमत 29,990 रुपये रखी गई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि हेडफोन में हालिया विकसित एचडी शोर रहित प्रोसेसर 'क्यूएन1' लगाया गया है, जो पुराने प्रोसेसर के मुकाबले चार गुना तक ज्यादा काम करेगा.
'डब्ल्यूएच-1000एक्सएम3' एडेप्टिव साउंड कंट्रोल जैसे फीचर से लैस है, जो उपयोगकर्ताओं की शारीरिक स्थिति और गतिविधियों को अपने आप पकड़ लेता है. हेडफोन में 'सेंस इंजन' लगा है, जो उपयोगकर्ताओं को संगीत का एक अलग स्पर्श देता है. अमेजन और क्रोमा पर 11 से 18 अक्टूबर तक यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा, जबकि सोनी केंद्रों व बड़ी दुकानों पर यह 18 अक्टूबर से उपलब्ध होगा.
संबंधित खबरें
OnePlus 15T Price in India: 7500mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा नया फ्लैगशिप कल होगा लॉन्च वनप्लस का नया फोन, भारत में ये हो सकती है कीमत
Apple iPhone 17 Pro Max Hits Lowest Price In India: आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में बड़ी गिरावट, पहली बार इतने सस्ते में मिल रहा एप्पल का फ्लैगशिप फोन
Google Eid-ul-Fitr 2026 Doodle: गूगल ने 'चांद के दीदार' के लिए लॉन्च किया खास इंटरैक्टिव गेम, सर्च इंजन पर ऐसे मनाएं ईद का जश्न
IPL 2026 Schedule: विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट; VIDEO
\