Sunita Williams Return Live Coverage: सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की अंतरिक्ष से वापसी शुरू, नासा ने जारी किया Crew-9 मिशन का शेड्यूल; जानें कब और कहां देखें लाइव स्प्लैशडाउन

NASA ने ऐलान किया है कि SpaceX Crew-9 मिशन की वापसी को लाइव दिखाया जाएगा. सोमवार, 17 मार्च की रात 10:45 बजे (EDT) से लाइव कवरेज शुरू है, आज ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का हैच बंद किया जाएगा.

Photo- @NASA/X

Sunita Williams Return Live Coverage: NASA ने ऐलान किया है कि SpaceX Crew-9 मिशन की वापसी को लाइव दिखाया जाएगा. सोमवार, 17 मार्च की रात 10:45 बजे (EDT) से लाइव कवरेज शुरू है, आज ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का हैच बंद किया जाएगा. इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) से धरती पर लौट रहे हैं. NASA और SpaceX ने फ्लोरिडा तट के पास स्प्लैशडाउन की परिस्थितियों की समीक्षा की और मौसम को ध्यान में रखते हुए मंगलवार, 18 मार्च को वापसी का समय तय किया.

इससे अंतरिक्ष यात्री ISS पर अपनी अंतिम तैयारियां पूरी कर सकेंगे, इससे पहले कि मौसम खराब हो.

ये भी पढें: Sunita Williams Return Live Video: अंतरिक्ष से धरती पर लौट रहीं सुनीता विलियम्स, आज ISS से होंगी अनडॉक; NASA कर रहा स्पेसएक्स ड्रैगन का हैच बंद करने की तैयारी

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की अंतरिक्ष से वापसी शुरू

लाइव कहां देख सकते हैं?

NASA+ और NASA की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस ऐतिहासिक वापसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए https://www.nasa.gov/live पर जाएं.

धरती पर कौन-कौन लौट रहा?

Crew-9 मिशन के तहत NASA के एस्ट्रोनॉट निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्ज़ेंडर गोर्बुनोव वापस आ रहे हैं. ISS पर उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और अब वे गंभीर शोध से जुड़े डेटा भी धरती पर लेकर आएंगे.

नासा का लाइव शेड्यूल

वापसी क्यों है खास?

Crew-9 मिशन को 8 दिनों के लिए भेजा गया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से यह 9 महीने लंबा हो गया. अब नासा की टीम पूरी तैयारी के साथ इन अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi News Today: CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई मेट्रो स्टेशन बंद; सीमापुरी हादसे समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड