Strawberry Moon 2021: आसमान में आज नजर आएगा 'स्ट्रॉबेरी मून' का अद्भुत नजारा, जानें इस खगोलीय घटना से जुड़ी जरूरी बातें
आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है और शाम को जब सूरज ढलते ही आसमान में चांद निकलेगा तो उसका नजारा काफी अद्भुत होगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा की शाम आसमान में नजर आने वाले इस अद्भुत नजारे को स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है. दरअसल, आज दिखने वाले चांद का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह ही होगा, जिसके चलते इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है.
- Read in
- English
Strawberry Moon 2021: आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है और शाम को जब सूरज ढलते ही आसमान में चांद निकलेगा तो उसका नजारा काफी अद्भुत होगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा की शाम आसमान में नजर आने वाले इस अद्भुत नजारे को स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) कहा जा रहा है. दरअसल, आज दिखने वाले चांद का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह ही होगा, जिसके चलते इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है. दरअसल, चंद्रमा अपनी कक्षा से पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखाई देगा. स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून (Honey Moon) भी कहा जाता है. स्ट्रॉबेरी मून 24 जून 2021 को रात में आसमान में दिखाई देगा. ग्रीष्मकालीन संक्रांति (Summer Solstice) के बाद स्ट्रॉबेरी मून 2021 की गर्मियों की पहली पूर्णिमा होगी.
स्ट्रॉबेरी मून गर्मी के मौसम की पहली पूर्णिमा और वसंत ऋतु की आखिरी पूर्णिमा होती है. 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में गर्मी का मौसम शुरु हुआ. भूमध्य रेखा के उत्तर में कुछ स्थानों पर वर्ष के सबसे लंबे दिन का अनुभव हुआ.
क्या है नाम का महत्व?
खगोलीय घटना को इसका नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से मिला, जिन्होंने जून की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के रुप में चिह्नित किया. स्ट्रॉबेरी मून को बर्थ मून, हनी मून, मीड मून और ब्लूमिंग मून के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि जून की पूर्णिमा उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ मेल खाती है. इस प्रकार इसे हॉट मून के रूप में भी जाना जाता है.
स्ट्रॉबेरी मून कब दिखाई देगा?
सामान्य चंद्रमा के विपरित जब पूर्ण चरण एक दिन तक रहता है, स्ट्रॉबेरी मून रात के समय आकाश में एक दिन से अधिक समय तक दिखाई देगा. आमतौर पर ग्रीष्म संक्रांति और विषुव के बीच तीन पूर्णिमा होती है. हालांकि इस साल ऐसे चार चरण हैं. यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, क्या भारत में दिखाई देगा ब्लड मून, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
भारत में कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून?
स्काई गेजर्स 24 जून को रात 12.09 IST (भारतीय मानक समय) के आसपास स्ट्रॉबेरी मून की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. चंद्रमा अगले तीन दिनों तक दिखाई देने वाला है और यह 14 फीसदी बड़ा व 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आ सकता है.
स्ट्रॉबेरी मून रात में कैसे दिखाई देगा?
स्ट्रॉबेरी मून गुलाबी या लाल गेंद के रूप में दिखाई देगा और धीरे-धीरे यह क्षितिज से ऊपर की ओर बढ़ते हुए पीले रंग की गेंद में बदल जाएगा. आसमान में ऊंचा होने पर यह बहुत चमकीला दिखाई देगा.
स्ट्रॉबेरी मून का ग्रीष्म संक्रांति के साथ संयोग 20 साल में एक बार होता है. अब 24 जून को स्ट्रॉबेरी मून के बाद स्टार गेजर 24 जुलाई को बक मून (Buck Moon) के रूप में अगला पूर्णिमा देखेंगे, फिर वे 22 अगस्त को स्टर्जन मून (Sturgeon Moon) भी देख सकते हैं. इसके बाद सीजन की आखिरी पूर्णिमा यानी हार्वेस्ट मून (Harvest Moon) 20 सितंबर को दिखाई देगा, जब दिन और रात की अवधि एक समान होगी. इसके बाद 22 सितंबर को विषुव (Equinox) आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

