टेक

PUBG Mobile दे रहा फ्री में Oppo F9 Pro स्मार्टफोन जीतने का मौका, आज है आखिरी दिन

पबजी मोबाइल ने कुछ दिनों पहले इंडिया सीरीज 2019 की शुरुआत की थी.

PUBG Mobile दे रहा फ्री में Oppo F9 Pro स्मार्टफोन जीतने का मौका, आज है आखिरी दिन
फ्री में पा सकते हैं ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन (Photo Credits: Twitter)

पूरी दुनिया में मशहूर ऑनलाइन गेम ‘प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड्स’ (PUBG) की तरफ से दमदार ओप्पो एफ9 प्रो (Oppo F9 Pro) स्मार्टफोन जीतने का आज आखिरी अवसर है. पबजी मोबाइल ने कुछ दिनों पहले इंडिया सीरीज (India Series) 2019 की शुरुआत की थी. इसके तहत इन गेम्स के के क्वॉलिफायर राउंड के लिए परिणाम जारी किए गए थे. इसमें दो हजार लोगों का चयन किया गया था. कंपनी की ओर से ट्वीट कर बताया गया था कि लोग प्लेऑफ राउंड की लाइव स्ट्रीमिंग देख कर ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन जीत सकते हैं. बता दें कि पबजी ने इस प्लेऑफ राउंड की शुरुआत 10 फरवरी को थी, जो कि 24 फरवरी यानी आज तक चलेगी.

पबजी ने ट्विटर पर लिखा, 'ओप्पो फोन जीतने के लिए 10 से 14 फरवरी तक चलने वाले ओप्पो x पबजी मोबाइल इंडिया सीरीज— ऑनलाइन प्लेऑफ का लाइव स्ट्रीमिंग देखें और व्यूवर्स मैच में हिस्सा लें.' हाल ही में भारत में ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद ये फोन 19,990 रुपये में उपलब्ध है. यह भी पढ़ें- Redmi Note 7 Pro 28 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

बता दें कि पबजी मोबाइल के लिए इन गेम क्वॉलिफायर की शुरुआत 21 जनवरी को हुई थी और ये 27 जनवरी को खत्म हो गया. https://pubgmobile.in/indiaseries/Pubg/Results इस लिंक पर जाकर आप रिजल्ट देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).