Job Offer To Seema-Sachin: सीमा-सचिन को नौकरी का ऑफर, कारोबारी 6-6 लाख का पैकेज देने को तैयार, गुजरात से आया 'लेटर'
रबूपुरा पोस्ट ऑफिस से सीमा-सचिन के घर पर सोमवार को बंद लिफाफा पहुंचा. जिस पर गुजरात का एड्रेस लिखा हुआ था. पुलिस की निगरानी में डाक विभाग के व्यक्ति से लिफाफा लिया गया.
ग्रेटर नोएडा, 2 अगस्त: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की बदहाली की खबर वायरल होने के बाद उन्हें कई ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. पिछले दिनों एक प्रोड्यूसर ने दोनों को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था. दूसरी तरफ गुजरात से सीमा-सचिन के घर एक ऑफर लेटर आया है. जिसके मुताबिक दोनों को 6-6 लाख के सालाना पैकेज पर रखने की पेशकश गुजरात के एक व्यापारी ने की है. लेटर में लिखा है कि दोनों कभी भी आकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं. Sachin-Seema Love Story: पाकिस्तान से भारत आई सीमा के असली पति की पीएम मोदी से गुहार, मेरी बीवी बच्चों को मेरे हवाले किया जाए- Video
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रबूपुरा पोस्ट ऑफिस से सीमा-सचिन के घर पर सोमवार को बंद लिफाफा पहुंचा. जिस पर गुजरात का एड्रेस लिखा हुआ था. पुलिस की निगरानी में डाक विभाग के व्यक्ति से लिफाफा लिया गया. लेकिन, उसे खोला नहीं गया. मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लिफाफा खोला गया. उसमें ऑफर लेटर था.
जिसके मुताबिक गुजरात के एक व्यापारी ने सीमा और सचिन को 50-50 हजार महीने की सैलरी देने की पेशकश की है और काम करने का ऑफर दिया है. ऑफर लेटर में यह भी लिखा था कि वह जब भी चाहे आकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं. फिलहाल, यह लेटर गुजरात के किस बिजनेसमैन ने भेजा है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है.
सीमा और सचिन दोनों पुलिस की निगरानी में मौजूद हैं. इसीलिए सचिन नौकरी करने भी नहीं जा पा रहा. दोनों की बदहाली और तंगहाली के किस्से वायरल हो रहे हैं. सीमा का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने खर्चों को लेकर परेशान है और अपने कमाई की चिंता जता रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

