टेक

Reliance Jio GigaFiber: जियो और एयरटेल आमने-सामने, जानिए प्लान में कौन है बेस्ट

जियो गीगाफाइबर (Jio GigaFiber) की अभी टेस्टिंग चल रही है और देश के कुछ शहरों के चुनिंदा ग्राहक इसकी सेवाएं ले भी रहे हैं. जियो इसे प्रीव्यू सर्विस के तौर पर उपलब्ध करा रहा है.

Reliance Jio GigaFiber: जियो और एयरटेल आमने-सामने, जानिए प्लान में कौन है बेस्ट
जियो बनाम एयरटेल (Photo Credits-File Photo)

नई दिल्ली. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि Reliance Jio की एंट्री के साथ भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आया है. बता दें कि जियो द्वारा ऑफर किए जाने वाले सस्ते प्लान्स के कारण दूसरे ऑपरेटरों को भी अपने प्लान्स सस्ते करने पड़े. टेलिकॉम सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद कंपनी अब जियो गीगाफाइबर (Jio GigaFiber) के जरिए ब्रॉडबैंड सेक्टर में एंट्री करने जा रही है.

खबरों की मानें तो जियो गीगाफाइबर (Jio GigaFiber) की अभी टेस्टिंग चल रही है और देश के कुछ शहरों के चुनिंदा ग्राहक इसकी सेवाएं ले भी रहे हैं. जियो इसे प्रीव्यू सर्विस के तौर पर उपलब्ध करा रहा है. दूसरी तरफ जियो (Reliance Jio ) का दावा है कि इस सुविधा के पूरी तरह शुरू होने पर यूजर्स को 1Gbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. यही कारण है कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) की इस तैयारी को देखते हुए भारती Airtel ने भी अपनी कमर कस ली है और अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में काफी बदलाव कर दिए हैं. यह भी पढ़े-Reliance Jio GigaFiber का स्पेशल ऑफर, सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी कॉम्बो पैक

जानकारी के अनुसार गीगाफाइबर (Jio GigaFiber) का फायदा मुंबई, दिल्ली-एसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वडोदरा में ग्राहकों को मिल रहा है.

यह सभी जानते है कि आने वाले समय में इन दोनों कंपनियों की ब्रॉडबैंड सेवाओं के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल सकती है. इसके साथ ही ग्राहकों के पास भी यह विकल्प होगा कि वे इन दोनों में से किसे चुनना चाहते हैं.

जानिए स्पीड के मामले में दोनों में कौन है आगे?

जियो (Reliance Jio) हाईस्पीड इंटरनेट के लिए FTTH कनेक्टिविटी पर काम करता है. मौजूदा समय में जियो 5Ghz वाई-फाई नेटवर्क, ईथरनेट पर 100Mbps की स्पीड देने का दावा कर रहा है. कंपनी के पुराने 2.4Ghz वायरलेस नेटवर्क पर यह स्पीड 50Mbps है. कंपनी के प्रीव्यू ऑफर में यह स्पीड ग्राहकों को मिल रहा है. व्यवसायिक लॉन्चिंग के बाद जियो ने यूजर्स को 1000Mbps यानि 1Gbps की स्पीड देने का दावा कर रही है.

एयरटेल (Airtel) की बात करें तो तो यह अपने सबसे प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान में 300Mbps की स्पीड देने का वादा कर रहा है. एटरटेल (Airtel) के सबसे कम स्पीड वाले प्लान में यूजर्स को 8Mbps की स्पीड दी जा रही है. एयरटेल (Airtel) के दो और प्लान हैं जिसमें 40Mbps और 100Mbps की स्पीड दी जा रही है. हालांकि एटरटेल (Airtel) के ये प्लान सभी सर्कल में उपलब्ध नहीं हैं और कुछ जगहों पर एयरटेल अभी भी 20Mbps वाले प्लान ऑफर कर रहा है.

वहीं दूसरी तरफ एयरटेल (Airtel) अपने प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान में 300Mbps की स्पीड का दावा कर रहा है. एटरटेल के कम स्पीड वाले प्लान में 8Mbps की स्पीड दी जा रही है. एयरटेल के 40Mbps और 100Mbps की स्पीड वाले दो प्लान भी ग्राहकों के लिए मौजूद हैं. स्पीड के मामले में फिलहाल Jio GigaFiber एयरटेल से आगे निकलता हुआ नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).