कहीं देर ना हो जाए, तुरंत अपने स्मार्टफोन से डिलीट करें ये 22 खतरनाक Apps, गूगल ने भी प्ले स्टोर से हटाया
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो सावधान हो जाईए. दरअसल प्ले स्टोर पर अब तक ऐसे 22 खतरनाक ऐप्स मौजूद थे जिनकी वजह से आपके मोबाइल में वायरस आ जाता है. जब गूगल को इस बात का पता चला तो प्ले स्टोर से सभी 22 ऐप्स को हटा दिया.
नई दिल्ली: अगर आपके पास स्मार्टफोन (Smartphone) है तो सावधान हो जाईए. दरअसल प्ले स्टोर (Play Store) पर अब तक ऐसे 22 खतरनाक ऐप्स (Apps) मौजूद थे जिनकी वजह से आपके मोबाइल में वायरस (Virus) आ जाता है. जब गूगल को इस बात का पता चला तो प्ले स्टोर से सभी 22 ऐप्स को हटा दिया. इसके साथ ही गूगल (Google) ने यूजर्स को अपने फोन से तुरंत इन सभी ऐप्स को डिलीट करने की सलाह दी है. इन 22 ऐप्स में से 19 ऐप्स इसी साल जून में प्ले स्टोर पर डाले गए थे.
ब्रिटेन की साइबर सिक्योरिटी कंपनी सोफोस के मुताबिक इन ऐप्स में वायरस है. और जिस मोबाइल में भी ये ऐप्स हैं, उस मोबाइल के डेटा को नुकसान पहुंचा रहे हैं. कंपनी ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखकर बताया इन ऐप्स की वजह से यूजर्स के डेटा की बहुत ज्यादा खपत हो रही है.
ये हैं 22 ऐप्स-
- स्नेक अटैक (Snake Attack)
- पार्केल फ्लैशलाइट (Parkle FlashLight)
- मैथ सॉलवर (Math Solver)
- शेप सॉर्टर (ShapeSorter)
- टेक अ ट्रिप (Tak A Trip)
- मैग्निफिये (Magnifeye)
- जॉइन अप (Join Up)
- ज़ॉम्बी किलर (Zombie Killer)
- स्पेस रॉकेट (Space Rocket)
- नियॉन पॉन्ग (Neon Pong)
- जस्ट फ्लैशलाइट (Just Flashlight)
- टेबल सॉसर (Table Soccer)
- क्लिफ डाइवर (Cliff Diver)
- बॉक्स स्टैक (Box Stack)
- जेली स्लाइस (Jelly Slice)
- एके ब्लैकजैक (AK Blackjack)
- कलर टाइल्स (Color Tiles)
- एनिमल मैच (Animal Match)
- रुलेट मेनिया (Roulette Mania)
- हेक्सा फॉल (HexaFall)
- हेक्सा ब्लॉक्स (HexaBlocks)
- पेयर ज़ैप (PairZap)
एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन ऐप्स को स्मार्टफोन यूजर्स ने 2 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया है. इससे पहले गूगल ने एक बयान में कहा था कि, "हम अपने प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी और दुर्भावनापूर्ण व्यवहार को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं." पांच सालों में भारत में एक अरब से ज्यादा स्मार्टफोन की बिक्री होगी
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2018 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

