टेक

Google-Facebook का इस्तेमाल करना न्यूजीलैंड के लोगों को पड़ सकता है महंगा, यह है वजह

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अरडर्न ने कहा कि आय और कर के बीच बड़ा अंतर है, जिससे कम करने की जरूरत है. हमारी मौजूदा कर व्यवस्था इस तरह से उचित नहीं है कि वो व्यक्तिगत करदाताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अलग-अलग व्यवहार कर सके. जो कि ठीक नहीं है."

Google-Facebook का इस्तेमाल करना न्यूजीलैंड के लोगों को पड़ सकता है महंगा, यह है वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Cnet)

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड (New Zealand) सरकार ने सोमवार को फेसबुक (Facebook) और गूगल (Google) जैसी दिग्गज ऑनलाइन कंपनियों पर नया कर लगाने की योजना की घोषणा की. सरकार का कहना है कि ये ऑनलाइन कंपनियों हमारे देश में काफी पैसा कमाती हैं लेकिन बहुत कम कर देती हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अरडर्न ने कहा कि आय और कर के बीच बड़ा अंतर है, जिससे कम करने की जरूरत है. हमारी मौजूदा कर व्यवस्था इस तरह से उचित नहीं है कि वो व्यक्तिगत करदाताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अलग-अलग व्यवहार कर सके. जो कि ठीक नहीं है."

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डिजिटल सेवा कर के तहत बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों को न्यूजीलैंड में अपनी कमाई का लगभग 2 से 3 प्रतिशत कर के रूप में देना होगा. ये कर दरें अन्य देशों के अनुरूप है.

यह भी पढ़े: Instagram पर फल-फूल रहा है ऑनलाइन सेक्स का कारोबार, न्यूड चैट और फोटोज के लिए ऐसे वसूले जाते हैं पैसे

राजस्व मंत्री स्टुअर्ट नैश ने कहा कि विदेशी ऑनलाइन कंपनियों को स्थानीय कंपनियों पर प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिला हुआ है. स्थानीय कंपनियां काफी मात्रा में कर का भुगतान करती हैं. उन्होंने कहा कि नया कर अगले साल से लागू होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).