Facebook Down: भारत समेत दुनिया के कई देशों में कल रात से बंद है सोशल साइट नेटवर्किंग, परेशान हो रहे हैं यूजर्स
फेसबुक ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि हम जल्द वापस आने की कोशिश कर रहे हैं. यूजर्स की मोबाइल एप और डेस्कटॉप वर्जन पर फेसबुक की सर्विस जारी है
फेसबुक (Facebook) गुरुवार को भी डाउन (Down) रहे. जिसके कारण यूजर्स को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. फेसबुक ओपन करने पर अब तो खुल नहीं रहा है. जिसपे लिखा है कि किसी कारण वश यह सेवा बाधित है और कार्य जारी है. फेसबुक ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि हम जल्द वापस आने की कोशिश कर रहे हैं. यूजर्स की मोबाइल एप और डेस्कटॉप वर्जन पर फेसबुक की सर्विस जारी है. लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स को यह सर्विस नहीं मिल पा रही है.
वहीं बुधवार को भी तकरीबन फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) बुधवार को करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक डाउन (Down) रहे. कुछ यूजर्स के फेसबुक अकाउंट नहीं खुले तो कुछ को लाइक और कॉमेंट करने में दिक्कतें हुईं. जिसके बाद फेसबुक डाउन होने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की. फेसबुक मैसेंजर के 1.3 अरब से अधिक यूजर्स हैं. फेसबुक डाउन होने की यह समस्या वेबसाइट और ऐप दोनों पर ही नजर आई.
यह भी पढ़ें:- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप हुए डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत
गौरतलब है कि गूगल की पॉप्युलर ईमेल सर्विस जीमेल भी बुधवार सुबह में डाउन रही. इस दौरान जीमेल अकाउंट वाले यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जीमेलl अकाउंट पर ईमेल रिसीव नहीं हो रहे थे. साथ ही लोगों को Gtalk पर चैट करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ता. जीमेल पर अटैच्ड चीजें भी डाउनलोड नहीं हो रही थी. यूजर इससे काफी परेशान हो गए थे. साथ ही Google Drive भी नहीं चल रहा था. हालांकि बाद में गूगल ने दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं द्वारा जीमेल और अन्य सेवाओं में बाधा आने की समस्याओं की शिकायत किए जाने पर माफी मांगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

