Battlegrounds Mobile India: बैटलग्राउंड मोबाइल भारत में लॉन्च, ऐसे करें PUBG का भारतीय वर्जन डाउनलोड

बता दें कि अभी iOS यूजर्स को इस गेम की उपलब्धता के लिए इंतजार करना होगा. ये गेम फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है. एंड्रॉयड यूजर्स इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसका साइज 731 एमबी का है. कंपनी ने इस गेम को 16+ रेटिंग के साथ लॉन्च किया है. गेम में 37 रुपये से लेकर 12,600 रुपये तक के इन-ऐप पर्चेज आइटम हैं.

बैटलग्राउंड मोबाइल भारत

मुंबई: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) फैन्स के लिए खुशखबरी है. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है. इसको लेकर गेम पब्लिशर ने आज अनाउंस कर दिया है. अब ये PUBG मोबाइल का भारतीय अवतार गूगल प्ले स्टोर (Play Store) पर सबके लिए उपलब्ध है. गेम को शुक्रवार सुबह 6.30 बजे लॉन्च किया गया है. ये गेम पहले से अर्ली एक्सेस के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है. फिलहाल यह गेम केवल एंड्रॉयड यूजर्स (Android Users) के लिए ही जारी किया गया है . PUBG: Battlegrounds Mobile India Pre-registration- कंपनी ने किया पोस्टर रिलीज, 18 मई से होगा प्री-रजिस्ट्रेशन

बता दें कि अभी iOS यूजर्स को इस गेम की उपलब्धता के लिए इंतजार करना होगा. ये गेम फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है. एंड्रॉयड यूजर्स इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसका साइज 731 एमबी का है. कंपनी ने इस गेम को 16+ रेटिंग के साथ लॉन्च किया है. गेम में 37 रुपये से लेकर 12,600 रुपये तक के इन-ऐप पर्चेज आइटम हैं.

ऐसे करें डाउनलोड:-

1. अपने Android स्मार्टफोन पर Google Play Store पर जाएं.

2. Play Store के सर्च बार में 'Battlegrounds Mobile India' टाइप करें.

3. 'इंस्टॉल' बटन पर टैप करें.

अगर आपने इस गेम का अर्ली वर्जन भी इंस्टॉल कर रखा है फिर भी आपको प्ले स्टोर पर जाकर इसको अपडेट करना होगा. आप चाहे तो अभी इसके बीटा वर्जन पर रह सकते हैं. कंपनी ने बताया है कि इंडिया का बैटलग्राउंड गिफ्ट का 1 मिलियन और 5 मिलियन डाउनलोड रिवॉर्ड को 19 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. इस गेम को डाउनलोड करने के लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्टिविटी होना चाहिए.

गेम के ऑफिशियल वर्जन आने से पहले ही गेम काफी पॉपुलर हो गया है. गेम को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं. गेम को लिमिटेड बीटा टेस्टर के लिए पिछले महीने उपलब्ध करवाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\