Apple iPhone 16 To be Made in India: रोजगार को लेकर युवकों के लिए खुशखबरी! अब भारत में बनेगा एप्पल का आईफोन 16, इतने करोड़ का होगा निवेश

यमुना अथॉरिटी में बड़ी-बड़ी कंपनियां जमीन लेने के लिए इच्छुक हैं और उन्होंने अथॉरिटी से जमीन की मांग की है। एप्पल और तीन सहयोगी कंपनियों ने मोबाइल की एसेसरीज बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण में आवेदन किया है.

एप्पल (Photo Credits IANS)

Apple iPhone 16 To be Made in India: यमुना अथॉरिटी में बड़ी-बड़ी कंपनियां जमीन लेने के लिए इच्छुक हैं और उन्होंने अथॉरिटी से जमीन की मांग की है. एप्पल और तीन सहयोगी कंपनियों ने मोबाइल की एसेसरीज बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण में आवेदन किया है. कंपनियों ने करीब 23 एकड़ जमीन पर 2800 करोड़ के निवेश से इकाई लगाने का प्रस्ताव रखा है. आईफोन 16 भारत में ही बनाने की योजना है. यमुना प्राधिकरण के अधिकारी पिछले सप्ताह जापान और कोरिया से निवेश जुटाने के लिए गए थे.  वहां एप्पल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई, इसमें अप्पल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने भारत में 2800 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है.

इंक बनाने वाली एप्पल की सहयोगी कंपनी सीको एडवांस लिमिटेड यीडा के सेक्टर 29 में 5 एकड़ में अपना उत्पाद बनाने की इच्छा जाहिर की है. यह कंपनी 850 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और हजारों लोगों को रोजगार देगी. यह भी पढ़े: Apple iPhone 16 To Be Manufactured In UP: यूपी में 2,800 करोड़ में लगेगी एप्पल की फैक्ट्री, iPhone 16 का होगा निर्माण, युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि एप्पल और सहयोगी कंपनियों को सेक्टर 29 में जमीन दी जाएगी. यह सेक्टर पहले से ही विकसित है और यहां पर कई सुविधाएं लगभग तैयार है। इससे कंपनियां निर्माण के बाद उत्पादन शुरू कर सकेंगी और इन कंपनियों में करार कर यमुना प्राधिकरण के समक्ष 10 फीसद राशि जमा करा दी है

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\