खेल

Wrestler Strike: हमें धमकियां मिल रही हैं, दोबारा धरना देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे बजरंग, साक्षी और अन्य पहलवान

देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट अन्य पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रकट करने फिर से जंतर-मंतर पहुंच गए हैं.

Wrestler Strike: हमें धमकियां मिल रही हैं, दोबारा धरना देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे बजरंग, साक्षी और अन्य पहलवान
Wrestler Strike (Photo Credit: IANS)

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट अन्य पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रकट करने फिर से जंतर-मंतर पहुंच गए हैं. एक प्रदर्शनकारी पहलवान ने 'आईएएनएस' से कहा कि सात महिला पहलवानों, जिसमें एक नाबालिग शामिल है , ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया. यह भी पढ़ें: IPL 2023, MI vs PBKS: अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में दो विकेट टूटने के बाद पंजाब किंग्स ने मुंबई पुलिस पर कसा, उनके पैरोडी अकाउंट ने दिया तगड़ा जबाब, देखें Tweet

पहलवान ने कहा, "हमें कई क्षेत्रों से धमकियां मिल रही हैं। दो महीने इन्तजार के बाद हमने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने हमें बाहर निकाल दिया। हम नहीं जानते कि यहां क्या हो रहा है. हम अपना धरना फिर शुरू करेंगे और जनता-मंतर पर तब तक धरने पर रहेंगे जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जाती."

आईएएनएस ने पिछले महीने कहा था कि प्रदर्शनकारी पहलवान बृज भूषण के खिलाफ फिर से अपना धरना शुरू कर सकते हैं.

पहलवानों के नजदीकी सूत्रों ने 'आईएएनएस' से कहा कि पहलवानों ने धोखा महसूस किया और अपना धरना फिर शुरू कर सकते हैं जब तक बृज भूषण बर्खास्त नहीं किये जाते.

उल्लेखनीय है कि महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति पहलवानों द्वारा इस वर्ष के शुरू में डब्ल्यूएफआई, उसके अध्यक्ष और कोचिंग स्टाफ के खिलाफ लगाए गए मानसिक और यौन शोषण के आरोपों को लेकर अभी भी जांच कर रही है. समिति फेडेरशन के रोजाना के कामकाज को भी देख रही है क्योंकि खेल मंत्रालय ने बृज भूषण को हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).