FIH World Cup 2023: 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करके हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी लौटी ओडिशा
देश के 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करने के बाद पुरूष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी ओडिशा लौट आई है जहां अगले महीने टूर्नामेंट होना है
भुवनेश्वर, 25 दिसंबर देश के 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करने के बाद पुरूष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी ओडिशा लौट आई है जहां अगले महीने टूर्नामेंट होना है . बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रॉफी के पहुंचने पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे. सुबह 11 . 30 पर अधिकारी ट्रॉफी को लेकर पहुंचे जिनका स्वागत पारंपरिक परिधान में नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए महिलाओं और बच्चों ने किया. यह भी पढ़ें: भारत के पास मेडल का चार दशक का सूखा खत्म करने का मौका
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ट्रॉफी को लेकर हवाई अड्डे से बाहर आये और राज्य के खेलमंत्री तुषारकांति बहेड़ा को सौंपा. इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट करके प्रदेश के लोगों से ट्रॉफी का भव्य स्वागत करने का अनुरोध किया था.
उन्होंने लिखा था ,‘‘ ओडिशा के लिये यह गर्व का पल है कि हम लगातार दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं । अब पूरे प्रदेश में ट्रॉफी के स्वागत में शामिल हो जाइये.’’
ओडिशा में 2018 में भी पुरूष हॉकी विश्व कप खेला गया था. इस बार टूर्नामेंट भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच होगा .
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

