2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs NZ Live Streaming: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
Men's Hockey World Cup 2023: पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अपने पूल के सभी मुकाबले हो चुके हैं. अब वह क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से आज टकराएगी. 19 जनवरी को हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने वेल्स को 4-2 से हराया था.
मुंबई: ओडिशा (Odisha) में चल रहे 15वें पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey WC 2023) में टीम इंडिया (Indian Hockey Team) अब अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ आज शाम को सात बजे से खेलेगी. यह क्रॉसओवर मुकाबला (Crossover Match) होगा. इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी वो टीम सीधे क्वार्टरफाइनल (Quarterfinal) में पहुंच जाएगी. यहां क्वार्टरफाइनल में जीतने वाली टीम का मुकाबला बेल्जियम (Belgium) के साथ होगा. दोनों ही टीमें अपने-अपने पूल में टॉप पर नहीं रह सकी, यही वजह है कि इन टीमों को अब क्रॉसओवर मुकाबले खेलने होंगे.
बता दें कि इस हॉकी वर्ल्ड कप में चार ग्रुप बनाए गए हैं. इन चारों ग्रुप में 16 टीमें हैं. हर पूल की विजेता टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीम क्रॉसओवर मुकाबलों के तहत क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सकेंगी. टीम इंडिया ग्रुप डी में थी, जहां इंग्लैंड 7 अंक के साथ टॉप पर रही. टीम इंडिया के भी 7 अंक रहे लेकिन गोल डिफरेंस कम होने की वजह से टीम इंडिया दूसरे पायदान पर रही. उधर, न्यूजीलैंड अपने पूल-सी में तीसरे पायदान पर रही थी.
कब और कहां देखें मुकाबला
हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच यह क्रॉसओवर मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एसडी और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.
टीम इंडिया का पलड़ा रहेगा भारी
बता दें कि इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा हैं. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक सिंह चोटिल होने की वजह से इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच स्पेन के खिलाफ 2-0 से जीता था. इसके बाद इंग्लैंड के साथ उसका मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था. वहीं, तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेल्स के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की थी. वहीं, न्यूजीलैंड को अपने पूल में नीदरलैंड्स और मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड की टीम को एकमात्र जीत चिली के खिलाफ मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

