Women's T20 World Cup 2023 Schedule: यहां देखें महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल; जानें कहां देखें लाइव टेलीकास्ट

Women's T20 World Cup 2023 Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होने जा रहा है. यहां 17 दिनों में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे.

महिला टी20 वर्ल्ड कप (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका (South Africa) की राजधानी केप टाउन (Cape Town) में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा. वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मेजबान देश की टीम का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम से होगा. 17 दिन में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा.

इस टी20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. दोनों ग्रुपों में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी. 10 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. Shubman Gill Centuries: शुभमन गिल ने तोड़ा इस धुरंधर का अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की बराबरी

ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका

ग्रुप-बी: टीम इंडिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

देखें पूरा शेड्यूल:

10 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका (केप टाउन, रात 10:30 बजे)

11 फरवरी: इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6:30 बजे)

11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10:30 बजे)

12 फरवरी: टीम इंडिया vs पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

12 फरवरी: बांग्लादेश vs श्रीलंका (केप टाउन, रात 10:30 बजे)

13 फरवरी: आयरलैंड vs इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6:30 बजे)

13 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10:30 बजे)

14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (गेकेबेरा, रात 10:30 बजे)

15 फरवरी: टीम इंडिया vs वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

15 फरवरी: आयरलैंड vs पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10:30 बजे)

16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (गेकेबेरा, शाम 6:30 बजे)

17 फरवरी: बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

17 फरवरी: आयरलैंड vs वेस्टइंडीज (केप टाउन, रात 10.30 बजे)

18 फरवरी: टीम इंडिया vs इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6:30 बजे)

18 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा, रात 10:30 बजे)

19 फरवरी: पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6:30 बजे)

19 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (पार्ल, रात 10:30 बजे)

20 फरवरी: टीम इंडिया vs आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6:30 बजे)

21 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

21 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10:30 बजे)

23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6:30 बजे)

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट

महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे. लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान का साथ देने पर भारत ने चीन को घेरा; कहा- 'आतंकवाद का समर्थन आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है' (Watch Video)

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Mirpur Pitch Report And Weather Update: मीरपुर में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जेन भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें सभी डिटेल्स