क्रिकेट

Women's Asia Cup 2022: भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने कहा कि सही जगह पर गेंद डालने से मिली मदद

हमने टीम मीटिंग में चर्चा की गई सभी चीजों पर अमल किया. हर बार मैं अपनी ताकत पर ध्यान देती रही और यह मेरे काम आया. धीमी पिच पर आपको गेंद का इंतजार करना होता है और एशिया कप से पहले मैंने अपनी बल्लेबाजी पर भी काम किया था. यह टूर्नामेंट हमें आने वाली सीरीज के लिए आत्मविश्वास देगा."

Women's Asia Cup 2022: भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने कहा कि सही जगह पर गेंद डालने से मिली मदद
भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा

भारत की सातवीं बार महिला एशिया कप जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि सही जगह गेंद डालने से श्रीलंका को छोटे स्कोर पर रोकने में मदद मिली.

टूर्ना मेंट में 94 रन बनाने वाली और 13 विकेट लेने वाली दीप्ति ने मैच के बाद कहा, "मैं बहुत खुश हूं. हमने पहले मैच से लेकर फाइनल तक एक इकाई के रूप में प्रदर्शन किया." यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने खिताबी जीने का श्रेय गेंदबाजों को दिया

दीप्ति शर्मा ने कहा, "हमने टीम मीटिंग में चर्चा की गई सभी चीजों पर अमल किया. हर बार मैं अपनी ताकत पर ध्यान देती रही और यह मेरे काम आया. धीमी पिच पर आपको गेंद का इंतजार करना होता है और एशिया कप से पहले मैंने अपनी बल्लेबाजी पर भी काम किया था. यह टूर्नामेंट हमें आने वाली सीरीज के लिए आत्मविश्वास देगा."

भारत को अगली सीरीज दिसम्बर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेलनी है जो पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).