मेरी टीम में जब किसी को मौका मिलेगा तो पूरा मिलेगा: हार्दिक पांड्या

भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षा से प्रभावित सीरीज में अपनी निरंतरता आधारित चयन मंत्र पर कायम रहे. हालांकि भारतीय दल में संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे नाम थे, जिन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

नेपियर, 23 नवम्बर : भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षा से प्रभावित सीरीज में अपनी निरंतरता आधारित चयन मंत्र पर कायम रहे. हालांकि भारतीय दल में संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे नाम थे, जिन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. अपने फैसले के बारे में पूछे जाने पर, हार्दिक ने कहा, "यह मेरी टीम है. अगर हम उस टीम का चयन करते हैं जो कोच और मुझे लगता है कि सही है, तो यह फैसला ज्यादा कठिन नहीं है. अभी काफी समय है, सभी को मौका मिलेगा और जब उन्हें मौका मिलेगा तो पूरा मौका मिलेगा."

हार्दिक आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस के भी कप्तान हैं. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हार्दिक कप्तान बने रहेंगे या नहीं, लेकिन उन्हें एक आक्रामक कप्तान माना जाता है जो टीम की अगुवाई सुरक्षात्मक अंदाज में नहीं करेंगे और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देना उनका तरीका है. यह भी पढ़ें : साउदी नेपियर में बारिश के कारण धुले तीसरे टी20 पर बोले, मैच में कुछ भी हो सकता था

हार्दिक ने कहा, "अगर यह बड़ी सीरीज होती या अधिक मैच होते तो उन्हें मौके मिल सकते थे लेकिन एक छोटी सीरीज में मैं बहुत ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं करता और भविष्य में भी नहीं करूंगा. यह एक आसान फैसला था. हमने टीम की जरूरत के अनुसार फैसला किया. उदाहरण के लिए मुझे छठा गेंदबाजी विकल्प चाहिए था और यह इस दौरे में उपयोगी रहा, जैसा कि दीपक हुडा ने किया. टी20 क्रिकेट में इस उम्र में आपको काफी मौके मिल सकते हैं. अगर किसी को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है तो आप विपक्षी बल्लेबाज को देखकर उन्हें चौंका सकते हैं और इस तरह से हावी हो सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड