वासिम जाफर ने की सिराज के लिए बैटिंग, कहा- मुंबई में ऐसा करें टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से यहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ईशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल करने की बात कही है.

वसीम जाफर (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 1 दिसम्बर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से यहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ईशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल करने की बात कही है. ईशांत ने कानपुर टेस्ट में 22 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी एक भी विकेट लेने में असमर्थ रहे. जाफर ने बुधवार को ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "अगर वानखेड़े की पिच पर थोड़ी हलचल होती है, तो आप तीन तेज गेंदबाजों को खेलते हुए देख सकते हैं और दो (स्पिनर) भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद सिराज को ईशांत की जगह टीम में मौका देना चाहिए."

जाफर ने कहा, उमेश यादव, सिराज और तीन स्पिनर का संयोजन हो सकता है जिसके साथ, भारत दूसरे टेस्ट में जा सकता है." जाफर ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को महत्वपूर्ण दक्षिण अफ्रीका दौरे से नहीं हटाना चाहिए. कानपुर टेस्ट के कप्तान रहाणे और पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया, यहां तक कि श्रेयस अय्यर ने भी टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक और अर्धशतक बनाया, लेकिन जाफर ने कहा कि प्रोटियाज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बल्लेबाजों को शामिल न करना भूल होगी. यह भी पढ़ें : World Health Organization: यात्रा प्रतिबंधों से दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट को रोकना संभव नहीं

जाफर ने कहा, "एक बार दक्षिण अफ्रीका सीरीज हो जाए, तब आप फैसला कर सकते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी कहां खड़े हैं, लेकिन निश्चित तौर पर दक्षिण अफ्रीका के लिए रहाणे और पुजारा टीम में लेना चाहिए." हालांकि, उन्होंने कहा कि कानपुर में दो पारियों में बतौर ओपनर (13 और 17) रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल को आराम देना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: क्या टी20 मुंबई लीग 2026 फाइनल के दौरान अर्जुन तेंदुलकर और शिवम दुबे के बीच हुई थी लड़ाई? जानें वायरल दावे की सच्चाई

Suryakumar Yadav In T20 Mumbai League 2026: आईपीएल के बाद सूर्यकुमार यादव अब टी20 मुंबई लीग में आएंगे नजर, इस टीम में खेलते आएंगे नजर

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड