Wasim Akram on Haris Rauf: हारिस रऊफ पर भड़के वसीम अकरम, भारत के खिलाफ 'रन मशीन गेंदबाज' बताया

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के प्रदर्शन से नाखुश हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ खिताबी मैच में 50 रन लुटाए. अकरम ने उन्हें 'रन मशीन गेंदबाज' तक बता दिया है. पाकिस्तान के लिए 50 वनडे और 94 टी20 मैच खेल चुके हारिस रऊफ ने अपने करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है.

दुबई, 29 सितंबर : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के प्रदर्शन से नाखुश हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ खिताबी मैच में 50 रन लुटाए. अकरम ने उन्हें 'रन मशीन गेंदबाज' तक बता दिया है. पाकिस्तान के लिए 50 वनडे और 94 टी20 मैच खेल चुके हारिस रऊफ ने अपने करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है. अकरम ने 'सोनी स्पोर्ट्स' पर कहा, "दुर्भाग्य से रऊफ एक गेंदबाज के तौर पर 'रन मशीन' हैं, खासकर भारत के खिलाफ. सिर्फ मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा, बल्कि पूरा देश उनकी आलोचना कर रहा है, और वह रेड बॉल क्रिकेट भी नहीं खेलते. वह नहीं सुधरेंगे. अगर वह टेस्ट नहीं खेलेंगे, तो आप अपनी टीम में ऐसा खिलाड़ी नहीं चाहेंगे, जो टेस्ट क्रिकेट खेलने से इनकार करे."

अकरम ने कहा, "उनके पास नियंत्रण नहीं है, क्योंकि वह रेड बॉल से क्रिकेट नहीं खेलते. इसके बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सोचना होगा. अगर आप अपनी गेंदबाजी की लेंथ सुधारना चाहते हैं, तो आपका रन-अप भी स्मूद होना चाहिए. उनका रन-अप उतना स्मूद नहीं है. मैं वकार यूनुस से बात कर रहा था और मैंने पूछा कि वह पिछले चार-पांच साल से खेल रहे हैं, फिर भी उनका रन-अप क्यों नहीं सुधरा? उन्होंने कहा कि वो रेड-बॉल क्रिकेट खेलते ही नहीं हैं." यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: अगर नकवी सिर्फ एसीसी चीफ होते, तो भारत ट्रॉफी स्वीकार कर लेता; दानिश कनेरिया

भारत ने पाकिस्तान को दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से हराकर एशिया कप खिताब अपने नाम कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में 146 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया. तिलक वर्मा भारत की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली. भारत ने एशिया कप के इस संस्करण में पाकिस्तान को लगातार तीन मुकाबलों में शिकस्त दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड