क्रिकेट

Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर के 434वें शिकार बने. इसके साथ ही स्टार्क ने 106वें टेस्ट में रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हेराथ ने 93 टेस्ट मैचों में 28 के करीब औसत से कुल 433 विकेट हासिल किए थे. वहीं इस सूची में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम और न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी भी शामिल हैं.

Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. स्टार्क ने मुकाबले में अपना पहला विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 433 विकेट हासिल किए थे. AUS vs BAN Test Series Live Streaming: भारत में इस चैनल पर देखें ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज, जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

मिचेल स्टार्क ने हेराथ को पीछे छोड़ा

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर के 434वें शिकार बने. इसके साथ ही स्टार्क ने 106वें टेस्ट में रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हेराथ ने 93 टेस्ट मैचों में 28 के करीब औसत से कुल 433 विकेट हासिल किए थे. वहीं इस सूची में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम और न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी भी शामिल हैं. वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 23.62 की शानदार गेंदबाजी औसत से 414 विकेट लिए थे. वहीं डेनियल विटोरी ने 113 टेस्ट में 362 विकेट अपने नाम किए थे.

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट

मिचेल स्टार्क ने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. 106 टेस्ट मैचों में मिचेल स्टार्क 430 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं. स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में 18 बार 5 विकेट हॉल दर्ज हैं. मिचेल स्टार्क का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 रहा है. टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क से ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (567) और ग्लेन मैक्ग्रा (563)* ने लिए हैं. मिचेल स्टार्क के इस रिकॉर्ड के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास अपने विकेटों की संख्या को और आगे बढ़ाने का मौका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2026 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).