क्विंटन डी कॉक ने कहा- कोहली और रबाड़ा के बीच प्रतिस्पर्धा देखना मजेदार होगा

भारत के साथ पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मैच खेलना चाहती है.

क्विंटन डी कॉक (Photo Credits: Getty Images)

भारत के साथ पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मैच खेलना चाहती है. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब बुधवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

डी कॉक ने मैच की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वाकई, यह थोड़ा नकारात्मक है. हम धर्मशाला में खेलना चाहते थे. टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं, ऐसे में मैच गंवा देना आदर्श स्थिति नहीं है. लेकिन जो भी आपके सामने हैं. अब यह दो मैचों की सीरीज है और यह काफी रोमांचक होने वाला है." यह भी पढ़ें- Ind vs SA Series 2019: भारतीय दौरे से पहले नए अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी कॉक ने अपने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, जानें वजह

विराट कोहली और कगिसो रबाडा के मुकाबले के बारे में पूछे जाने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, "दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं. कोहली और रबाडा में अच्छी प्रतिस्पर्धा है. वे अपने-अपने खेल के तरीके में काफी आक्रामक रहना चाहते हैं. दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा होना, दर्शकों के लिए अच्छी बात है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड