अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में विराट कोहली और BCCI ने उन्हें ऐसे किया सलाम

विराट कोहली ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए वायुसेना के इस हीरो को सलामी दी.

(Photo Credits: Getty/PTI/BCCI)

भारतीय वायुसेना (IAF) के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) पाकिस्तान की जमीन पर लगभग 60 घंटे का समय गुजारने के बाद शुक्रवार की रात को भारत (India) लौटे. अभिनंदन की भारत वापसी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था. सोशल मीडिया के अलावा लोगों ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें सलाम किया. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए वायुसेना के इस हीरो को सलामी दी. विराट कोहली ने शुक्रवार रात को एक तस्वीर जारी करते हुए कहा कि आप असली हीरो हैं, मैं आपको सर झुका कर सलाम करते हैं. जय हिंद.

विराट कोहली के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने हीरो का सलामी दी. टीम इंडिया ने एक जर्सी जारी की जिसपर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है और जर्सी नंबर है 1. बीसीसीआई ने एक नंबर की जर्सी पर विंग कमांडर अभिनंदन लिखा हुआ पोस्ट किया. इस ट्वीट में लिखा था कि, 'आप आसमान पर राज करते हो और हमारे दिलों पर भी. आपकी हिम्मत आने वाले समय में पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी.' यह भी पढ़ें- स्वदेश लौटे IAF के विंग कमांडर अभिनंदन, दो दिन बाद पाकिस्तान से हुई वतन वापसी

बता दें कि शुक्रवार को टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की गई है. वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम इसी जर्सी को पहनेगी. इसी दौरान टीम इंडिया ने अभिनंदन के नाम की भी जर्सी जारी की. जर्सी का नंबर एक दिया गया यानी उन्हें सभी खिलाड़ियों से ऊपर की प्राथमिकता दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स