Vinesh Phogat Qualify For Final: विमेंस फ्रीस्टाइल 50 KG रेसलिंग के फाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट, क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5- 0 से हराया

Paris Olympics 2024: विनेश फोगट पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक पक्का कर ली है, क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई की है, इस दिग्गज पहलवान ने अपने राउंड ऑफ़ 16 के मैच में जापान की युई सुसाकी को हराया. बाद में क्वार्टर फ़ाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर इवेंट के अंतिम चार में जगह बनाई थी. वह पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए गोल्ड पदक पक्का करने से सिर्फ़ एक जीत दूर हैं.

क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मान को हराकर विनेश फोगट ने फाइनल में किया प्रवेश