Match Fixing: मैच फिक्सिंग के लिए यूएई के क्रिकेटर पर 14 साल का प्रतिबंध
मेलबर्न, 12 अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक घरेलू क्रिकेटर को अप्रैल 2019 में एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े सात आरोपों के लिए दोषी पाए जाने के बाद 14 साल के लिए क्रिकेट की हर गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
मेलबर्न, 12 अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक घरेलू क्रिकेटर को अप्रैल 2019 में एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े सात आरोपों के लिए दोषी पाए जाने के बाद 14 साल के लिए क्रिकेट की हर गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है. यह भी पढ़ें: एंड्रीस्कू ने सेमसोनोवा पर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बयान जारी कर घोषणा की कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद मेहरदीप छावकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले अमीरात की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था. उन्होंने छावकर से जुड़ी पेशकश के संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी.
छावकर विकेटकीपर बल्लेबाज है जो यूएई में शीर्ष लीग में खेलता रहा है. उसने 2012 में अंडर-19 एशियाई क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. छावकर ने सभी आरोपों का खंडन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

