U19 Women's T20 World Cup 2023: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान ने जीते अभ्यास मैच

भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के अपने अभ्यास मैच जीत लिए.

भारत महिला क्रिकेट टीम (Photo: Twitter)

दुबई,10 जनवरी : भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप (U19 Women's T20 World Cup) के अपने अभ्यास मैच जीत लिए.

आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम के अनुसार शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 18 रनों से हरा दिया. भारत ने आठ विकेट पर 97 रन बनाये जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट पर 79 रन ही बना सकी. शेफाली ने अपने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके. पार्शवी चोपड़ा ने तीन ओवर में 14 रन पर दो विकेट लिए. यह भी पढ़ें : IND vs SL 1st ODI: पहले वनडे में टीम इंडिया से बाहर होकर ईशान किशन ने रचा इतिहास, वर्ल्ड के पहले ऐसे खिलाड़ी बने

भारत की पारी में हृषिता बासु ने 28 और ऋचा घोष ने 12 रन बनाये. अन्य मैचों में इंडोनेशिया ने जिम्बाब्वे को, पाकिस्तान ने आयरलैंड को, श्रीलंका ने यूएई को, न्यूजीलैंड ने रवांडा को, इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को और स्कॉटलैंड ने अमेरिका को हराया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\