India-England T20 Series: टीम इंडिया के खिलाफ अपने ही घर पर सम्मान की लड़ाई लड़ेगी इंग्लिश महिला टीम

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच शनिवार को एजबेस्टन में टी20 सीरीज का पांचवां मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में मेहमान टीम इस मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परख सकती है. टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 97 रन से जीता था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Photo Credit:X@BCCIWomen)

नई दिल्ली, 12 जुलाई : भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच शनिवार को एजबेस्टन में टी20 सीरीज का पांचवां मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में मेहमान टीम इस मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परख सकती है. टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 97 रन से जीता था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम ने लंदन में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को पांच रन से जीतकर इंग्लिश फैंस की उम्मीदों को जरूर जगाया, लेकिन अगले मैच को छह विकेट से गंवाकर मेजबान टीम सीरीज से हाथ धो बैठी.

भारत को इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरलीन देओल से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और राधा यादव मैच को पलटने का माद्दा रखती हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम को टैमी ब्यूमोंट, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल और लॉरेन फाइलर से खासा उम्मीदें होंगी. यह भी पढ़ें : Mayank Yadav Surgery: क्राइस्टचर्च में सर्जरी के बाद मयंक यादव जल्द शुरू करेंगे रिहैब

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 23 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 मैच भारतीय टीम जीत चुकी है. भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजकर पांच मिनट से होगी. इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है.

भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल.

इंग्लैंड : सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), एमी जोंस (विकेटकीपर), पेगे शॉल्फिल्ड, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, ईसी वोंग, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, एम अलॉर्ट, मैया बाउचियर, लिंसे स्मिथ.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड