Hero Hockey Asia Cup 2025 Schedule: 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में शुरू होने जा रहा एशियाई हॉकी का महासंग्राम, यहां देखें हॉकी एशिया कप का फुल शेड्यूल और प्रसारण डिटेल्स

पूल स्टेज के बाद टॉप टीमों के बीच सुपर-4 मुकाबले होंगे. अंततः 7 सितम्बर को सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. विजेता को हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी के साथ-साथ एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का टिकट भी मिलेगा.

हॉकी एशिया कप का फुल शेड्यूल(Credit: X/@TheHockeyIndia)

Hockey Asia Cup 2025 Schedule: 29 अगस्त से 7 सितम्बर तक बिहार के राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन होने जा रहा है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट न केवल एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम का ताज पहनाएगा, बल्कि इस खिताब को जीतने वाली टीम को एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (बेल्जियम-नीदरलैंड्स) में सीधे प्रवेश भी मिलेगा. टूर्नामेंट का आगाज़ 29 अगस्त को होगा. पहले ही दिन मौजूदा चैंपियन कोरिया अपने खिताब बचाने की मुहिम की शुरुआत चीनी ताइपे के खिलाफ सुबह 11:00 बजे करेगा. वहीं मेज़बान भारत दोपहर 3:00 बजे चीन से भिड़ेगा. उम्मीद है कि इस मुकाबले में घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन टीम इंडिया के हौसले बुलंद करेगा. अजित आगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति से दो चयनकर्ता होंगे बाहर, बीसीसीआई ने मांगे नए आवेदन, जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई

दो पूल में बंटी टीमें: हीरो एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है.

पूल स्टेज के बाद टॉप टीमों के बीच सुपर-4 मुकाबले होंगे. अंततः 7 सितम्बर को सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. विजेता को हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी के साथ-साथ एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का टिकट भी मिलेगा.

हॉकी एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल (29 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक)

1958 में स्थापित एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) एशिया में हॉकी खेल का संचालन करती है और यह इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) से मान्यता प्राप्त है. वर्तमान में AHF के 36 सदस्य देश हैं और यह हर साल महाद्वीपीय व क्षेत्रीय स्तर पर 20 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है.

हॉकी एशिया कप का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए यह टूर्नामेंट और भी रोमांचक बनने वाला है क्योंकि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPN) के व्यापक प्रसारण योजना और विशेषज्ञों द्वारा संचालित प्रोग्रामिंग के तहत हर मैच का उच्च गुणवत्ता वाला कवरेज उपलब्ध होगा. मैच से पहले की तैयारी, लाइव कमेंट्री और विश्लेषण सभी स्पोर्ट्स चैनल्स के माध्यम से और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म Sony LIV पर देखा जा सकेगा. इस तरह फैंस घर बैठे ही हर मुकाबले की रोमांचक एक्शन और महत्वपूर्ण पलों का पूरा अनुभव ले सकेंगे.

Share Now

\