टाटा ओपन 2019: दुनिया के छठे नंबर के खिलाडी केविन एंडरसन भी लेंगे भाग

दुनिया के छठे नंबर के टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने 2019 में होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।

Photo: Getty

पुणे: दुनिया के छठे नंबर के टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने 2019 में होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है. महालुंग बालेवाड़ी स्टेडियम में होने वाले इस एटीपी 250 टूर्नामेंट में विंबलडन उप विजेता एंडरसन के शीर्ष रैंकिंग वाला खिलाड़ी होने की उम्मीद है.

एंडरसन रविवार को विएना ओपन के फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को हराने के बाद दो दशक से भी अधिक समय में सत्रांत एटीपी टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने.

अपने छठे एटीपी खिताब की बदौलत एंडरसन विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे। उनके अलावा रफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, युआन मार्टिन डेल पोत्रो, रोजर फेडरर और एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड