खेल

सानिया मिर्जा और अथिया शेट्टी ने 'सेव द चिल्ड्रन' मुहिम के लिए मिलाया हाथ

मशूहर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने सामाजिक कार्यकर्ता माना शेट्टी के 'सेव द चिल्ड्रन' (Save the Children) मुहिम के लिए हाथ मिलाया है....

सानिया मिर्जा और अथिया शेट्टी ने 'सेव द चिल्ड्रन' मुहिम के लिए मिलाया हाथ
सानिया मिर्जा और अथिया शेट्टी (Photo Credit- Instagram)

मुंबई:  मशूहर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने सामाजिक कार्यकर्ता माना शेट्टी (Mana Shetty) के 'सेव द चिल्ड्रन' (Save the Children) मुहिम के लिए हाथ मिलाया है. माना शेट्टी अभिनेत्री अथिया शेट्टी की मां हैं. उन्होंने बच्चों के साथ एक विशेष विज्ञापन की शूटिंग की है और धन जुटाने के लिए जीवनशैली प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगी.

माना की आराइश 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' (Save The Children India) की धन जुटाने वाली शाखा रही है और द लेबल बाजार के साथ सहयोग से वे अलग-अलग दर्शकों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

The art of fake listening ... Oh it’s real alright 😏 #takespractice 📸 @digitaldiarybyzoya

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, पिता शोएब मलिक को क्रिकेट खेलते देख रहे हैं इजहान, तस्वीरें हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

👋🏽 @chandiniw @divrikhyephotography @maisonyeya

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on

अथिया ने एक बयान में कहा, "आय का उपयोग बस्तियों में रहने वाली किशोरियों और युवा महिलाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण और गरीब परिवारों से आने वाले विशेष बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाता है."

उन्होंने कहा, "हम आराइश एक्स द लेबल बाजार (X The Label Market) के मंच का इस्तेमाल सोशल मीडिया अभियान और रचनात्मकता के माध्यम से करते हैं." अथिया ने कहा कि सानिया इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).