Australian Open 2024: रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ओपन मेंस डबल में मैथ्यू एबडेन के साथ बने चैंपियन
Rohan Bopanna-Mathhew Ebden

Australian Open 2024: 27 जनवरी को रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने रॉड लेवर एरिना में ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024 मेंस डबल का खिताब जीता है. इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने इतालवी जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी को 7-6 (7-0), 7-5 से हरा कर उपलब्धि हासिल की है. इस परिणाम के साथ बोपन्ना टेनिस के इतिहास में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए. यह बोपन्ना का पहला पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम खिताब भी था. सचमुच बोपन्ना ने साबित किया है कि उम्र बस एक नंबर है.

ट्वीट देखें: