विंबलडन: एंडरसन ने तोड़ा रोजर फेडरर के नौवें खिताब का सपना

पहले सेट में एंडरसन फेडरर के खेल के समीप भी नहीं थे, लेकिन दूसरे सेट से उन्होंने जबरदस्त सुधार करते हुए फेडरर को काफी भगाया. फेडरर हालांकि दूसरे सेट जीतन में भी कामयाब रहे.

रोजर फेडरर (Photo Credits: Wimbledon)

लंदन. बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-8 दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने वर्ल्ड नंबर-2 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है. एंडरसन ने बुधवार को मौजूदा विजेता फेडरर को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 2-6, 6-7 (7-5), 7-5, 6-4, 13-11 से मात दी. एंडरसन को यह मैच जीतने में चार घंटे 13 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा.

पहले सेट में एंडरसन फेडरर के खेल के समीप भी नहीं थे, लेकिन दूसरे सेट से उन्होंने जबरदस्त सुधार करते हुए फेडरर को काफी भगाया. फेडरर हालांकि दूसरे सेट जीतन में भी कामयाब रहे.

तीसरे सेट में फेडरर मात खा गए और यह सेट एंडरसन की वापसी का गवाह बना. यहां से बाकी के दोनों सेट जीत एंडरसन ने फेडरर के नौवें विबंलडन खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया.

फेडरर से तेज सर्विस करने वाले एंडरसन ने इस मैच में 18 ऐस लगाए जबकि फेडरर सिर्फ 16 ऐस ही लगा सके. एंडरसन ने 65 विनर्स लगाए और फेडरर ने 61.

सेमीफाइनल में एंडरसन का सामना कनाडा के मिलोस राओनिक और अमेरिका के जॉन इश्नेर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें