खेल

Australian Open 2019: गार्बिने मुगुरुजा ने शेईशेई झेंग को दी मात

स्पेन की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया.

Australian Open 2019: गार्बिने मुगुरुजा ने शेईशेई झेंग को दी मात
टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा (Photo Credit- Getty)

मेलबर्न: स्पेन की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा (Garbine Muguruza) ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया. मुगुरुजा ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में चीन की शेईशेई झेंग को मात दे दूसरे दौर में प्रवेश किया.

मुगुरुजा ने झेंग को 6-2, 6-3 से आसना मात देते हुए पहले दौर की बाधा पार की. अगले दौर में मुगुरुजा ग्रेट ब्रिटेन की योहाना कोंटा का सामना करेंगी.

यह भी पढ़ें- Australian Open 2019: ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंची अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और मेडिसन कीज

कोंटा ने आस्ट्रेलिया की अजिला टॉमजानलोविक को 7-6(7-4), 6-2, 7-6(10-7) से मात दे दूसरे दौर में जगह बनाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).