T20 World Cup: भारत से हार पचाना आसान नहीं है- इफ्तिखार अहमद

पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद का कहना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली हार को अब तक पचा नहीं पायी है क्योंकि यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं थी.

पर्थ, 26 अक्टूबर : पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद का कहना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली हार को अब तक पचा नहीं पायी है क्योंकि यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं थी. भारत की रन मशीन विराट कोहली ने रविवार रात मात्र 52 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में चार विकेट से जीत दिलाई थी.

इस मैच में अर्धशतक बनाने वाले इफ्तिखार ने गुरूवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर-12 मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को कहा कि हार ने उनकी टीम को निराश कर दिया. इफ्तिखार ने कहा, "यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं है. खिलाड़ी बहुत निराश हैं लेकिन कप्तान (बाबर आजम) और कोच ने जिस तरह टीम का मनोबल उठाया वह अद्भुत है. संदेश स्पष्ट है कि यह पहला मैच था और अब आगे बढ़ने जा समय है. हमारे पास कुछ और मैच भी हैं." यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: भारतीय टीम में शामिल होने के लिए ‘हार्ड वर्क’ को ‘स्मार्ट वर्क’ में बदला- सूर्यकुमार यादव

पर्थ की उछाल वाली तेज पिच पर गेंदबाजी करने को लेकर इफ्तिखार ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में उछाल वाली पिचें हैं. हमने इन पिचों के लिए काफी मेहनत की है. हारिस राउफ मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज हैं और हम उनसे काफी उम्मीद रखते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी 9 फरवरी को सुबह 10 बजे फिर विद्यार्थियों से करेंगे संवाद, यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर होगा लाइव प्रसारण

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\